मैसूर के इस होटल में PM मोदी तक को नहीं मिला कमरा, दूसरी जगह गुजरी रात!

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्टाफ के साथ उस समय अजीब वाकया हो गया जब उनके मैसूर दौरे के दौरान शहर के सबसे प्रतिष्ठित होटल में जगह नहीं मिल सकी और उन्हें दूसरे होटल में रात गुजारनी पड़ी.

प्रधानमंत्री मोदी को मैसूर के प्रसिद्ध होटल ललित महल पैलेस में ठहरने की जगह नहीं मिल सकी, क्योंकि वहां के सारे कमरे एक शादी समारोह के लिए बुक करा लिए गए थे. हालांकि जिला प्रशासन ने बाद में शहर के एक अन्य आलीशान होटल में उनके लिए इंतजाम किया.

होटल के महाप्रबंधक जोसेफ मथियास ने कहा, ‘उपायुक्त कार्यालय के एक अधिकारी प्रधानमंत्री और सुरक्षाकर्मियों सहित उनके स्टाफ के लिए कमरे बुक करने हमारे पास आए थे. लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके क्योंकि ज्यादातर कमरे एक शादी समारोह के

लिए बुक थे.’

मथियास ने कहा कि मोदी कल शाम (रविवार) यहां ऐसे समय आने वाले थे जब शादी का रिसेप्शन था. उन्होंने कहा कि हमारे पास केवल तीन कमरे उपलब्ध थे जो उनके लिए पर्याप्त नहीं थे.

उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए, इतने विशाल स्टाफ के लिए केवल तीन कमरे बुक करना सलाह योग्य नहीं था.’ हालांकि जिला प्रशासन ने वैकल्पिक बंदोबस्त किया. मोदी होटल रेडीसन ब्लू में गए जहां वह कल रात और आज ठहरे.

कहा जा रहा है कि वहां भी होटल प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एक कारोबारी परिवार को शादी के रिसेप्शन का समय बदलने को कहा ताकि यह प्रधानमंत्री के आने से पहले संपन्न हो जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *