ट्रैफिक निदेशालय के प्रोजेक्ट “सुखद” के तहत रविवार को शहर में शॉपिंग, घूमने या अन्य काम से जा रही महिलाओं लिए देहरादून में फ्री वाहन की सुविधा रहेगी। DIG केवल खुराना ने बताया कि शहर के 30 स्थानों ओर महिलाओं के लिए फ्री वहान कि व्यवस्था की जाएगी। सुबह दस बजे से रात्रि दस बजे तक महिलाएं इस “सुखद” सेवा की सुविधा ले सकती हैं। इसी प्रकार आगे 28 फरवरी को भी शहर में बुजुर्ग एवं दिव्यांगों के लिए निशुल्क वाहनों की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी। निशुल्क पिक एंड ड्राप सुविधा उपलब्ध कराएगी।ये वाहन जरूरतमंद महिलाएं और लड़कियों को उनकी जरूरत के हिसाब से उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। इसके अलावा सीपीयू कर्मी भी इन चौराहों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। महिलाएं या लड़कियां 8755721002 या 100 नंबर कॉल कर इस सेवा का लाभ ले सकती हैं
इन चौराहों पर मिलेगी सेवा
बिन्दाल, एफआरआई, गढीकैन्ट, घंटाघर, जाखन, डायवर्जन, ओरिएंट चौक, दून क्लब, सर्वे चौक, दिलाराम चौक, आराघर, रिस्पना, धर्मपुर, एमकेपी, बल्लीवाला, सहस्त्रधारा क्रासिंग, आईटी पार्क, पुलिया नंबर 6, जोगीवाला चौक, कारगी चौक, प्रिंस चौक, आईएसबीटी, निरंजनपुर मंडी।