दिल्लीः कार चोरी का विरोध किया तो बेटे की हत्या, पिता की हालत गंभीर

Spread the love

दिल्ली में कार चोरी करने आए बदमाशों का विरोध करना एक पिता-पुत्र को भारी पड़ गया. चोरों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पुत्र की मौत हो गई जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना साउथ ईस्ट दिल्ली के जैतपुर थाना इलाके की है. जहां सुबह चोरी करने आए बदमाश एक कार चुरा रहे थे. तभी कार मालिक अपने बेटे के साथ वहां पहुंच गए. उन्होंने बदमाशों का विरोध किया और उनसे उलझ गए. विरोध करने पर बदमाशों ने पिता-पुत्र पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और बदमाश मौके से फरार हो गए.

दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां 25 वर्षीय विशाल नामक युवक की मौत हो गई. जबकि उसके पिता मोहन लाल की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. घटना की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *