25 साल की हुईं उर्वशी रौतेला, लेकिन BirthDay पर नहीं किया सेलीब्रेशन, ये है वजह

Spread the love

हेट स्टोरी 4 में अपने हॉट अवतार से सबको मदहोश बनाने वाली उर्वशी रौतेला अब 25 साल की हो गई हैं। लेकिन आज उन्होंने अपना बर्थडे नहीं मनाया। जानिए वजह..

उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि, उर्वशी के जन्मदिन के सेलीब्रेशन के लिए मुंबई के सात सितारा होटल सेंट रेजिंग रिंग टाउन में आयोजन होना था। जिसमें बॉलीवुड के बड़े सेलीब्रिटी को इनवाइट किया गया था।

लेकिन, आज ही दिन बॉलीवुड की एक सबसे जानदार एक्ट्रेस श्रीदेवी का ऐसे चले जाना इसके आगे कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी के जाने से उर्वशी बेहद आहत हुई हैं।

उन्होंने अपने सारे प्रोग्राम कैंसिल कर दिए थे। वे उदयपुर में थी, और खबर सुनते ही मुंबई पहुंची। वापस आकर उन्होंने अपने जन्मदिन का केक जुहू चौपाटी में बच्चों को बांटकर अपना बर्थडे मनाया।

उन्होंने बताया, कि उर्वशी को बर्थडे मनाना बहुत पसंद है। हर बार उनके कजन और परिवार वाले उन्हें सरप्राइज देकर पार्टी मनाते थे। लेकिन श्रीदेवी के जाने से इस बार ये प्रोग्राम नहीं मनाया।

वहीं उर्वशी ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए RIP लिखा, और साथ में लिखा R: Return, I: If, P: Possible।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *