हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती थराली के विधायक मगनलाल शाह का देर रात निधन हो गया। करीब 10:25 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से जौलीग्रांट हॉस्पिटल पर उनका इलाज चल रहा था। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई मंत्री व विपक्ष के नेता उनका हालचाल जानने हिमालयन हॉस्पिटल मैं आ चुके थे। हिमालयन हॉस्पिटल के प्रशासनिक अधिकारी मुकेश ममगाई ने उनके निधन की पुष्टि की। हॉस्पिटल में विधायक मगनलाल शाह के परिवार के लोग भी मौजूद हैं।सभी में शोक का माहौल बन गया है।