देहरादून, आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत जनता को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था स्थापित करने के संकल्प के तहत भ्रष्टाचार मुक्ति यात्रा (कार व दुपहिया वाहन रैली) का आयोजन किया गया, जिसमंे बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं प्रतिभाग किया।
यहां आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के मुख्य अरविंद केजरीवाल के विशेष सलाहकार राकेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता परेड ग्राउंड में इकटठा हुए और वहां से उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्ति यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्थानीय परेड ग्राउन्ड से शुरू होकर लैंसडाउन चैक, दर्शनलाल चैक, प्रिंस चैक, सहारनपुर चैक, पथरीबाग चैक, लालपुल, शिमला बाईपास, बल्लीवाला चैक, कांवली रोड, चकराता रोड, धंटाकर, जाखन, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, सर्वे चैक, आराघर चैक होकर रेसकोर्स पर जाकर समाप्त हुई। इससे पर्व पार्टी के प्रदेश प्रभारी द्वारा शहीद स्मारक पर जाकर उत्तराखंड के शहीदों को श्रृद्धांजलि दी गई और गाँधी पार्क स्थित महात्मा गाँधी व घंटाघर स्थित पर्वतीय गांधी इंद्रमणी बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी राकेश सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी निकाय चुनावों से उत्तराखंड की राजनीति में आम आदमी पार्टी के रूप में एक नयी ईमानदार व स्वच्छ राजनैतिक शक्ति का उदय होने जा रहा है. प्रदेश की राजनीति में आम आदमी पार्टी की दस्तक से भाजपा-कॉंग्रेस बौखलाई व घबराई हुई हैं, क्योंकि यह स्पष्ट हो चुका है भाजपा, काँग्रेस से नही आम आदमी पार्टी से डर रही है, जिस गति से पार्टी का जनाधार राज्य मे दिन-प्रतिदिन बढ रहा है, इससे भ्रष्टाचारी राजनेताओ के मन मै खोफ पैदा नजर आ रहा है, आज दिल्ली से ज्यादा आम आदमी पार्टी की जरूरत उत्तराखण्ड राज्य को है। उन्होंने कहा कि पिछले सत्रह वर्षों से काँग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी से उत्तराखंड व उत्तराखंड की जनता को लूटा और छला है। इन्होंने उत्तराखंड की देवभूमि को घोटाला-भूमि बना दिया है. कॉंग्रेस भाजपा को चोर कहती है और भाजपा काँंग्रेस को चोर कहती है, जबकि दोनों ही मिले हुये हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार की तर्ज पर लोककल्याणकारी नीतियाँ लागू की जायेंगी। लेकिन इस बार निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के रूप में एक सशक्त, स्वच्छ व ईमानदार विकल्प जनता के सामने है। यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामबाबू पांडेय व राव नसीम, प्रदेश सचिव राजेश बहुगुणा, सचिव (प्रदेश प्रभारी) नवीन पिरशाली,जिलाध्यक्षा उमा सिसौदिया , प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सहदेव, महानगर अध्य्क्ष विशाल चौधरी , श्यामलाल नाथ, सरिता गिरी, विनय राना, जीतेन्द्र पन्त, विनोद बजाज, दिनेश बडोला, शीतल चैहान, सागर रावल, दीप प्रकाश पंत, शुभम लखेड़ा, कमल राना, श्वेता बिष्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।