डोर टू डोर गारबेज क्लेक्शन फीस में कथित धांधली को लेकर नगर निगम की मासिक बैठक में खूब हंगामा हुआ। एक निजी स्कूल से मासिक शुल्क छह हजार वसूल किया जा रहा है लेकिन निगम के खाते में सिर्फ 50 रूपये जमा किए जा रहे हैं।
यह एक अकेला उदाहरण नहीं है कई जगह इस तरह की धांधलियों की शिकायतें आ रही हैं। न्यू शिमला की पार्षद कुसुम लता ठाकुर ने यह मुद्दा बैठक में उठाया। उनकी इस बात का कई पार्षदों ने समर्थन किया और कहा कि ऐसी धांधली करने वालों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज हो।
कई होटलों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी इस तरह की धांधली चली हुई है। निगम आयुक्त ने कहा कि सैहब सोसाइटी के तहत कितनी – कितनी फीस वसूली जा रही है इसका डाटा तैयार किया जा रहा है। मौजूदा समय में पूरा डाटा न होने की वजह से दिक्कत आ रही है।