भाजपाइयों ने नजूल नीति के समर्थन में निकाली आभार रैली

Spread the love

भाजपाइयों ने नजूल नीति के समर्थन में निकाली आभार रैली

रूद्रपुर,  प्रदेश सरकार द्वारा घोषित नई नजूल नीति के समर्थन में क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में आभार रैली निकाली गयी। रैली में भारी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।
रैली से पहले अंबेडकर पार्क में आयोजित हुई सभा में श्री ठुकराल ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के गरीब परिवारों के साथ साथ आम जनता के हित में नजूल नीति को लेकर निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हजारों की संख्या में गरीब परिवार नजूल भूमि पर बसे हुए हैं। और उन्होंने पक्का मकान भी बना लिया है। ऐसे परिवारों के पास राशन कार्ड, पहचान पत्र, आधार कार्ड, गैस कनेक्शन सहित सभी प्रमाण पत्र मौजूद है लेकिन ऐसे परिवारों के पास जमीन का मालिकाना हक नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों को नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलाने के लिये उन्होंने वर्षों तक शासन प्रशासन से पत्रचार किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्षेत्रवासियों की मांग का सम्मान करते हुए प्रदेश में फ्रीहोल्ड जनूल नीति लागू की जिसमें गरीब परिवारों को 50 वर्ग मीटर तक नजूल भूमि का निःशुल्क मालिकाना हक देने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि वह आम जनता के हितों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। वहीं पेयजल, शिक्षा, विद्युत, रोजगार सहित अन्य मूलभूत समस्याओं का भी प्राथमिकता से समाधान कराया जा रहा है। सभा को मेयर सोनी कोली, केके दास, भारत भूषण चुघ, उत्तम दत्ता, तरूण दत्ता, दिलीप अधिकारी, नेत्रपाल मौर्य, अनिल चैहान, सुरेश कोली, विकास शर्मा, हरीश जल्होत्र, धीरेश गुप्ता, विरेंद्र सामंती, रामप्रकाश गुप्ता, वेद ठुकराल सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। सभा के पश्चात ठुकराल की अगुवाई में हजारों की संख्या में मातृशक्ति एवं पाटी्र्र पदाधिकारी व कार्यकर्ता नजूल नीति के पक्ष में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में रवाना हुए। जुलूस मुख्य बाजार, भगत सिंह चैक, गल्लामंडी आदि मार्गों से होकर वापिस अंबेडकर पार्क समाप्त हुआ। मार्ग में अनेक स्थानों पर जुलूस में शामिल भाजपाईयों के लिये पेयजल व अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान जसविंदर सिंह खरबंदा,राजू भुसरी, दीवान सिंह, बिट्टू शर्मा, मुकेश रस्तोगी,आशीष छाबड़ा, संजय ठुकराल, बंटी कोली,सतनाम सिंह, गोविंद राय, त्रिलोचन सिंह, संजीव अरोरा, गौरव आहुजा, हरविंदर सिंह हर्जी, आयुष तनेजा, रविंद्र शर्मा, सोनू खुराना, विवेक राय, अनिल अग्रवाल, सरन संधू , आकाश भुसरी, जितेंद्र यादव,गीता देवी ,पूनम देवी ,संतरा देवी ,सुनैना ,आरती ,मंजू देवी, रीमा देवी, जगदेव, शांति देवी ,श्यामलता, मुन्नी तोमर ,शांति बोरा ,मोहिनी शर्मा ,अनु कपूर ,सरस्वती देवी, शीला तिवारी, किरण चैहान,शिवानी देवी, पूजा गुप्ता, कल्पना पांडे, पूनम, चंद्रसेन, ललित बिष्ट, अजय यादव, शुभम अरोरा,कमल राय ,सावित्री देवी ,शंकर विश्वास ,नारायण मंडल, मनमोहन मंडल ,श्याम मण्डल ,गोपाल राय समेत हजारों भाजपाई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *