महतोष के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रपुर,  जिला पंचायत क्षेत्रंतर्गत महतोष मोड़ पर सप्ताह में दो दिन लगने वाले बाजार का व्यापारियों द्वारा किये जा रहे विरोध को उनके निजी स्वार्थों का नतीजा करार देते हुए क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और अपर मुख्य अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की कि साप्ताह में दो दिन लगने वाले बाजार को न उजाड़ा जाये। ज्ञापन में कहा गया है कि इस बाजार के लगने से जहां क्षेत्रवासियों को जरूरत की चीजें खरीदने में आसानी होती है वहीं किसानों को मंडी के चक्कर लगाने से निजात मिलती है और वह अपने उत्पादों का उचित मूल्य इस बाजार के जरिये प्राप्त कर लेते हैं। ज्ञापन देने वालों में प्रशांत, सुुकुमार, निखिल, विप्लव, मनोज, कृष्ण, विजेंद्र, बाबू, सोनू, परमवीर, आलोक, रवि, बंकिम, अमित, राजू, गंगादेवी, कंचन, मीना, काजल, चन्द्रा, मुकेश, विकास, सुशांत सरकार, अंकित, विपुल, परितोष, गोपाल, कालीपद, रविन्द्र भगीरथ, रघुराय, विभूति, जीवन, दीपांकर सहित तमाम लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *