रूद्रपुर, स्थानीय मॉडल कालोनी स्थित कोलम्बस पब्लिक स्कूल की नर्सरी विभाग शाखा पिंक पेटल्स पिप्रेटरी में यूकेजी के बच्चों के लिए किडंरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह बड़ी ही धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोलम्बस पब्लिक स्कूल के प्रबंन्ध निदेशक केसरदास खेड़ा ने माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान मंत्रेच्चारण के बीच माँ सरस्वती की स्तुति की गई। तत्पश्चात् कक्षा नर्सरी के नन्हें मुन्नों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान यूकेजी की छात्र अक्षी झा व मनहर ने अपने विचार व्यत्तफ करते हुए बताया कि बच्चों को नर्सरी से यूकेजी तक अध्ययन के साथ-साथ महत्वपूर्ण ज्ञानवर्धक बातें सीखने को मिलती है। तदुपरान्त यूकेजी की छात्र मनहर ने प्यानों पर पुराने गीतो का संगीत सुनाकर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया साथ ही कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे एलकेजी के नन्हें मुन्नों द्वारा संगीतमय नृत्य बंगाली व लावणी लोकनृत्य ने कार्यक्रम में चार चॉद लगा दिए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलो का भी आयोजन किया गया जिसमें मौजूद सभी अभिभावको ने अपने नौनिहालों के संग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें अभिभावको से विभिन्न रोचक प्रश्नोत्तरी व जटिल उच्चारण प्रमुख थे। कार्यक्रम के अंत में यूकेजी के बच्चों ने इस विदाई समारोह में अपनी अध्यापिकाओं के लिए धन्यवाद गीत गाकर उनका आभार प्रकट किया। अन्त में उपस्थित अध्यापिकाओं एंव समस्त अभिभावकगणों ने सामूहिक राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया। इस समारोह में कक्षा यूकेजी के छात्रें को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भी प्रदान किये गये ताकि वह पिंक पेटल्स में गुजारे अपने जीवन के पलों को सदैव अपने दिल में संजोये रखें। समारोह में कक्षा यूकेजी के छात्र अंश सिंह को पिंक पेटल्स प्रिंस व यशस्वी खत्री को पिंक पेटल्स प्रिंसेस के सम्म्मान से नवाजा गया। सभी मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से दोनों का उत्साहवर्धन किया।पिंक पेटल्स की समन्यवक मिस रजीना साइमन ने स्वरचित कविता द्वारा अपने मन के भावो को पिरोकर कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया और अपने उद्बोधन में बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम का मुख्य उदद्ेश्य कक्षा यूकेजी से उत्तीर्ण हो रहे विधार्थीयों को शुभकामनाओं सहित विदाई देना है। उन्होंने बताया कि कक्षा यूकेजी को उत्तीर्ण करना विधार्थी जीवन में पहला मील का पत्थर है, इसलिए इस समारोह की विधार्थी जीवन में अपनी अलग महत्वता है। कार्यक्रम में कोलम्बस स्कूल के सहनिदेशक मनोज खेड़ा ने अपने भाषण में यूकेजी के छात्र छात्रओं को एक सफल जीवन के लिए आशीष प्रदान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना पांडेने कार्यक्रम में पधारे सभी अभिभावक गणों का धन्यवाद किया एंव उनके बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक, विद्यालय के शिक्षकगण, ललित खेड़ा, श्वेता खेड़ा आदि लोगथे।