रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मना झा कालेज का वार्षिकोत्सव

Spread the love

रुद्रपुर, आदित्यनाथ झा राजकीय इंटर काजेल का वार्षिकोत्सव रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर विनीत तोमर, मुख्य शिक्षा अधिकारी डा- पीएन सिंह ने मा सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीएड की छात्रओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य केसीपांडे ने विद्यालय की प्रगति कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।मुख्य अतिथि ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ज्ञानोदय का विमोचन किया। वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरूस्कृत किया गया। अपने संबोधन में श्री तोमर ने कहा कि विद्यालय में बेहतर शिक्षा के साथ साथ विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार भी देने चाहिये। ताकि विद्यार्थी बड़ा होकर संस्कारवान बन देश की सेवा कर सके। इस मौके पर चंदिका प्रसाद, ओम प्रकाश शुक्ल, एमडी गौतम, एलएल गंगवार, राघवेंद्र प्रमाप सिंह,आरपी सिंह, यपेंद्र यादव,भरत सिंह, पीडी सिंह, एसडी पाठक,जीएस सिकरवार, कुलदीप कुमार, सीपी यादव, एसएस पांडे, एम अंसारी,एम आई अख्तर, विपिन गुप्ता, गोविंद बिष्ट, केएस कांबोज,एनएन वर्मा, राजपतिबिंद, कमला पांडे, नीलम यादव, पूजा बत्र, इंदिरा ग्वास कोटी, वीके सुयाल, शैलेश शुक्ला, महेंद्र सिंह, एलएम जोशी, केआर कालाकोटी, भीम सिंह बिष्ट, जेसी बिष्ट, बीके शर्मा आदि थे।
————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *