जनता दरबार में 39 शिकायतें दर्ज, 29 का निस्तारण

Spread the love

रुद्रप्रयाग,  पुराने विकास भवन में जिलाधिकारी मंगेश घिल्ड़ियाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों ने 39 शिकायत दर्ज कराई गई, जिनमें से 23 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के संबंध में की गई कार्यवाही की अनुपालन आख्या विभागीय अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर प्रेषित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ग्राम नाला के निवासी दर्शनलाल, गोपाल लाल, नीमा देवी, रमेश लाल, दिनेश लाल ने कहा कि उनके खेतज संख्या 998 व 999 व विमला देवी के खेत संख्या 1052, 1053 को आल वेदर रोड के सडक मार्ग में दर्शाया गया है, मगर मुआवजे सूची में नाम शामिल नहीं है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी ऊखीमठ व अधिशासी अभियंता एन एच को एक सप्ताह के भीतर स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। ताजबर सिंह बिष्ट निवासी भुनाऊ ने बताया कि लोनिवि रुद्रप्रयाग को दैजीमाण्डा से पौडीखाल तक 5.5 किमी की विधिवत स्वीकृति के बावजूद कार्य नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में लोनिवि विभाग द्वारा बताया गया कि टेण्डर लग चुका है व अप्रैल प्रथम सप्ताह से कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगाा। राजेन्द्र सिंह राणा, निवासी हरियाली भरदार ने बताया कि गावं के भक्ति लाल द्वारा उनकी निजी भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है।इस संबंध मे उपजिलाधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
ग्राम प्रधान लस्या ने अनुसूचित बस्ती के डुमकी नामक तोक से जखोली मोटर मार्ग तक सीसी निर्माण के संबंध में बीडीओ जखोली को एक सप्ताह के भीतर कार्ययोजना बनाकर मनरेगाा के तहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत जवाडी के निवासियों ने बताया के गांव मे पानी की कमी बनी हुई है जबकि पुरानी पेयजल लाइन को ठीक कराया जाए जो कि पीएमएसवाई सडक निर्माण से क्षतिग्रस्त हुई थी। इस संबंध में अधि0 अभि0 जल संस्थान, जल निगम, पीएमजीएसवाई को संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कारवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सदर देवानंद, सीओ श्रीधर बडोला,मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सरोज नैथानी, पीडी एनएस रावत, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र पी.एस.सजवाण, जिला समाज कल्याण अधिकारी बी.एस. रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी केएन गैरोला, खण्ड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि धनेश्वरी नेगी सहित समस्त विभागीय अधिकारी और फरियादी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *