उत्तराखंड क्रांति दल वोटर लिस्ट मैं गड़बड़ी की जाँच के बाद ग़ैरसेन को तत्काल राजधानी बनाने को प्रदेश व्यापी धरना – प्रदर्शन की त्यारी मैं जुट गया है । UKD अपनी अंतर्कलह को लेकर चर्चाओं मैं रही है पर लगता है एक बार फिर एक जुट होकर उत्तराखंड की निव रखने वाला संगठन जनता को तीसरा विकल्प देने की जद्दो जहद मैं जुट गया है । उत्तराखण्ड बन्ने के बाद सरकार बनाने के उत्तराधिकारी एवं बलिदान देकर एक अलग प्रदेश को स्थापित करने वाला UKD आज संघर्ष करता नज़र आ रहा है , सवाल ये है क्या फिर से तीसरा विकल्प बनकर उभरेगा UKD जिसकी जनता को दरकार है । सम्भावनाएँ तो हैं पर इसका जवाब हम सबको नगर निगम 2018 मैं ही मिल पाएगा ।