31 मार्च के बाद आपको नहीं मिलेंगी ये 10 सुविधाएं, ध्यान नहीं दिया तो फिर पछताएंगे

Spread the love

अगर आप भविष्य में बड़ी परेशानी से बचना चाहते हैं तो देर मत कीजिए, जल्दी से ये काम निपटा लीजिए।

अगर आपने जल्द ही इन सुविधाओं को आधार से नहीं जोड़ा तो, आपको कई सरकारी योजनाओं का फायदा उठाना मुश्किल हो जाएगा।

31 मार्च तक आपने गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कराएं। ऐसा न किया तो आपको सब्सिडी नहीं मिल पाएगी।

पैन कार्ड को आपको आधार से लिंक कराना होगा। इसके लिए आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पैन कार्ड और आधार कार्ड की डिटेल देकर सबमिट करना होगा।

बैंक एकाउंट को आधार से लिंक न करने पर आप किसी भी सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे। इसके लिए आप ब्रांच में जाकर या इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग के जरिए अकाउंट को आधार से लिंक करवा सकते हैं।

अपने पीडीएस और जनधन योजना समेत अन्य खातों को 31 मार्च तक आधार से लिंक करा लें। नहीं तो ट्रांजक्शन नहीं कर पाएंगे।

डाकघर की सभी स्कीम को आप आधार से जोड़ लें। इससे आपको ही फायदा होगा। सभी अपडेट आपको मिल जाएंगे और सिक्योरिटी भी बढ़ जाएगी।

सभी इंश्योरेंस पॉलिसी को आधार से जल्दी जोड़ लें। ऐसा न करने पर आपको पॉलिसी पूरा होने पर भुगतान नहीं किया जाएगा।

नौकरीपेशा लोग भी अपने पीएफ अकाउंट को 31 मार्च तक आधार से जोड़ लें। नहीं तो पीएफ का पैसा मिलने में परेशानी होगी।

मोबाइल सिम को आधार से लिंक कराना भी 31 मार्च 2018 तक अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद आपका नंबर बंद हो जाएगा।

म्यूचुअल फंड फोलियो को भी आधार से जोड़ें, इससे आपको भविष्य में फायदा होगा। 31 मार्च के बाद आप इसे जोड़ नही पाएंगे।

अगर आप  आयकर में छूट चाहते हैं तो 31 मार्च तक सभी निवेश प्रूफ जमा कर दें। इसमें आधार नंबर जरूर दें। इससे आपका काम आसान हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *