हेट स्टोरी 4 की सक्सेस के बाद अब उर्वशी जल्द ही इस नई मूवी में नजर आएंगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उर्वशी एक कॉमेडी फिल्म करने वाली हैं। यह फिल्म भी एक बोल्ड कॉमेडी फिल्म होगी।
हालांकि, अभी तक उर्वशी ने इसे लेकर कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि, इस मूवी का नाम भानुप्रिया होगा। इसमें उर्वशी एक शर्मिली लड़की का रोल निभाएंगी।
कहा जा रहा है कि, इसका नाम वर्जिन भानुप्रिया हो सकता है। क्योंकि, इसमें उर्वशी ऐसा किरदार निभाएंगी जो लड़की अपनी वर्जिनिटी खोना चाहती है।
फिल्म हेट स्टोरी 4 में उर्वशी रौतला जिस अंदाज में सामने आई हैं, उसे लेकर उनकी मां क्या कहती है यहां पढ़िए…
फिल्म के रिलीज होने पहले ही उसके गाने और टीजर को देखकर उर्वशी के फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे थे। वहीं जब फिल्म बड़े पर्दे पर आई तो उर्वशी के अंदाज ने लोगों ने अपना दीवाना बना दिया।
Doon times ने उनकी मां मीरा रौतेला से फोन पर बात की तो उनके इस अंदाज को लेकर वे क्या बोलीं, आगे पढ़िए…
उन्होंने कहा कि मुझे मेरी बेटी पर गर्व है। लोगों ने केवल गाना देखकर फिल्म में बोल्डनेस और सेक्स जैसी चीजों को लेकर चर्चा शुरू कर दी। लेकिन ऐसा नहीं है।
इस फिल्म में उर्वशी की बोल्डनेस नहीं उसका कांफिडेंस सामने आया है। यह थ्रिलर और ड्रामा मूवी तो है ही साथ में उर्वशी का कैरेक्टर बहुत स्ट्रांग है।
इस फिल्म में उर्वशी की बोल्डनेस नहीं उसका कांफिडेंस सामने आया है। यह थ्रिलर और ड्रामा मूवी तो है ही साथ में उर्वशी का कैरेक्टर बहुत स्ट्रांग है।
यह महिला सशक्त्किरण को लेकर भी बहुत महत्वपूर्ण मूवी है। इसमें यह दिखाया गया है कि एक लड़की अपने परिवार और भाई बहन के लिए किस हद तक जा सकती है।
उन्होंने कहा कि, यह एक भाई बहन की कहानी है, और रही बात हॉट लुक और बोल्डनेस की तो लोग इसके गलत तरीके से लेकर जा रहे हैं। गाने देखकर अंदाजा न लगाए फिल्म देखकर ही कोई सोच बनाएं।
हेट स्टोरी 4 में अपने बोल्ड अंदाज से सबको दीवाना बनाने वाली किसकी फैन हैं यहां जानिए…
दरअसल, उर्वशी मूवी के गाने आशिक बनाया में अपने रैप से जान डालने वाले अभिषेक की फैन हो गई हैं। उन्होंने खुलकर अभिषेक की तारीफ भी की है। उनका कहना है कि इस गाने में अभिषेक ने जबरदस्त रैप दिया है सिससे ये गाना और भी पॉप्युलर हुआ है।
देहरादून के वसंत विहार निवासी अभिषेक भट्ट पहले भी ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ फिल्म में रैप कर चुके हैं। जिसकी अभिनेता अक्षय कुमार ने जमकर तारीफ की थी। ‘हेट स्टोरी-4’ रिलीज होने से पहले उर्वशी रौतेला भी अभिषेक के रैप की सराहना कर चुकी हैं।
फिल्म के गीत ‘आशिक बनाया आपने..’ में अभिषेक का रैप युवाओं में खासा लोकप्रिय हो रहा है। इसके लेकर रैपर अभिषेक भट्ट एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
हेट स्टोरी-4′ रिलीज होने पर देहरादून में फिल्म को पहले दिन अच्छा रिस्पांस मिला है। वह गाने में अभिषेक के रैप ने उर्वशी को अपना कायल बना दिया।
हेट स्टोरी 4 में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली बोल्ड ब्यूटी उर्वशी रौतेला फिल्म में इस एक सीन को लेकर रो पड़ीं थी।
वैसे तो सच ही है कि बड़े पर्दे पर दिलकश अदाएं दिखाना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन उर्वशी ने ये काम कर सबको चौंका दिया है।
लेकिन शूटिंग के दौरान उनसे जुड़ा एक वाक्या सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में गीत आशिक बनाया आपने के दौरान उर्वशी की आंखों में आंसू आ गए थे। इस गाने में उन्होंने सभी बोल्ड सीन दिए हैं।
बताया जा रहा है कि, इस गाने के लिए उन्हें 48 रीटेक देने पड़े थे। ऐसे लुक मे बार-बार खुद को इस तरह से पेश करने पर वे परेशान हो गई थीं। इस दौरान उनकी आंखे भर आई थीं।
बता दें कि, कल यानी 9 मार्च 2018 को उर्वशी रौतेला की ये फिल्म रिलीज हो रही है। वहीं उनके फैन भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।
हेट स्टोरी 4 में उर्वशी रौतेला का ग्लेमर अंदाज तो देख लिया, लेकिन करन वाही ये पांच तस्वीरें देखकर आप भी दीवाने हो जाएंगे।
शुक्रवार को रिलीज हुई हेट स्टोरी 4 को फैंस ने खूब पसंद किया। इसमें हालांकि उर्वशी रौतेला की बोल्डनेस को खूब पसंद किया जा रहा है, लेकिन करन वाही भी किसी से कम नहीं है।
बता दें कि, करन इसमें एक फोटोग्राफर की भूमिका में नजर आए। यह एक लव, ड्रामा और धोखा पर आधारित मूवी है।
इस मूवी के बाद अब उर्वशी ने इरॉटिक फिल्म की कैटगरी में जगह बना ली है। करन इसमें मेल लीड रोड में है।
करन और उर्वशी की जोड़ी को लोगों ने खूब सराहा है। वहीं इसमें उर्वशी के साथ ही करन भी हॉट लुक में नजर आए हैं।