विजय माल्या 62 की उम्र में जल्द ही तीसरी शादी कर सकते हैं , किंगफिशर एयरलाइन की पूर्व होस्टेस पिंकी लालवानी के साथ विवाह रचाने की तैयारी में।

Spread the love

बैंकों से करीब 9000 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर भागे कारोबारी विजय माल्या 62 की उम्र में जल्द ही तीसरी शादी कर सकते हैं। खबरों के अुनसार, माल्या किंगफिशर एयरलाइन की पूर्व होस्टेस पिंकी लालवानी के साथ विवाह रचाने की तैयारी में है। पिंकी 2016 में माल्या के साथ देश छोड़कर लंदन गई थी और तभी उसके साथ रह रही है।

खबरों के अनुसार माल्या और पिंकी लालवानी लिव इन रिलेशन में हैं। हाल ही में दोनों ने साथ रहने की तीसरी सालगिरह मनाई। हालांकि, अभी शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पिंकी और माल्या हर्टफोर्डशायर स्थित बंगले में रहते हैं। माल्या के प्रत्यर्पण के लिए भारत लंदन की अदालत में कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। सुनवाई के दौरान पिंकी को अक्सर माल्या के साथ देखा जाता है। माल्या की पहली शादी पूर्व एयर इंडिया की एयर होस्टेस समीरा त्याबजी से हुई थी। सिद्धार्थ माल्या, समीरा और विजय माल्या के बेटे हैं। कुछ सालों के बाद दोनों का तलाक हो गया। साल 1993 में विजय माल्या ने अपने बचपन की दोस्त रेखा से शादी कर ली। माल्या से पहले रेखा की दो शादियां हुई थीं। उसके कबीर और लैला नाम के दो बच्चे थे। शादी के बाद माल्या ने लैला को अपनी बेटी के तौर पर एडॉप्ट कर लिया। माल्या और रेखा की लिएना और तान्या नाम की अपनी दो बेटियां हैं। रेखा अभी भी कानूनी रूप से माल्या की पत्नी हैं। माल्या के खिलाफ भारत में बैंकों के 9000 करोड़ रुपये के कर्ज नहीं लौटाने के मामले चल रहे हैं। वह भारत का भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। माल्या को ब्रिटेन से प्रत्यर्पित कराकर भारत लाने के मामले में अंतिम चरण की सुनवाई इसी महीने पूरी हुई है। इस मामलें ब्रिटिश अदालत मई में फैसला सुना सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *