आप पार्टी की “जन-जागृति सभा” 17 को : विशाल चौधरीे (मध्यदून जिलाध्यक्ष)

Spread the love

आगामी नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत चुनावी तैयारियों को गति देते हुये आम आदमी पार्टी की एक महत्तवपूर्ण बैठक मध्यदून जिलाध्यक्ष विशाल चौधरीे व महानगर अध्यक्ष अशोक सेमवाल की अध्यक्षता में राजपुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गयी।

आम आदमी पार्टी के मघ्यदून जिलाध्यक्ष विशाल चौधरीे ने बताया कि निकाय चुनावों का शंखनाद करते हुए आम आदमी पार्टी की विशाल “जन-जागृति सभा आगामी 17 अगस्त को स्थानीय हिन्दी भवन में आयोजित की जा रही है, जिसकी सभी तैयारियाँ पूर्ण की जा चुकी हैं। “एकमात्र उम्मीद-एकमात्र विकल्प” के नारे के साथ आम जनता के बीच पार्टी अपना जनाधार बनायेगी।

बैठक में जिला/महानगर/विधानसभा/वार्ड स्तर पर संगठन के प्रारूप अनुसार नई पदाधिकारियों की नियुक्ति का निर्णय ले संगठन में कार्यक्षेत्रों के अनुसार पदाधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गयी।साथ ही वार्डवार चल रहे जनसंपर्क अभियान को समस्त वार्डो में सुचारू रूप से संचालित करने की योजना बनाते हुये प्रत्येक वार्ड में वार्डवार क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण हेतु आगामी कार्यक्रम निर्धारित किये गये।
बैठक में संगठन द्वारा निर्देशित नवीन प्रारूप के आधार पर बूथ स्तर तक गठन की कार्ययोजना बनाई गयी। विभिन्न कार्यक्षेत्रों के अनुसार पदाधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा कर वाार्डवार चल रहे जनसंपर्क अभियान को समस्त वार्डो में सुचारू रूप से संचालित करवाने पर चर्चा किये जाने के साथ ही प्रचार-प्रसार हेतु प्रत्येक वार्ड में फ्लेक्स बैनर लगवाने पर जोर दिया गया।
बैठक में आगामी निकाय चुनाव हेतु विधानसभा स्तर पर गठित किये गऐ संगठन पर समीक्षा की गयी व निर्णय लिया गया कि महानगर स्तरीय जनसमस्याओं को जनआंदोलन का रूप देने हेतु रणनीति बनायी जायेगी।
बैठक में जिला/महानगर/विधानसभा/वार्ड स्तर पर संगठन के प्रारूप अनुसार नई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी और संभावित पार्षद प्रत्याशियों के साथ आगामी चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा हुयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *