मुस्लिम सेवा संगठन के द्वारा सर्व धर्म सदभाव समारोह का आयोजन किया।

Spread the love

मुस्लिम सेवा संगठन के द्वारा सर्व धर्म सदभाव समारोह का आयोजन शिराज बेंकेट हाल (छाया दीप सिनेमा) मे किया गया। समारोह में शहर के गणमानय व्यक्तियों ने शिरकत करी जिसमें मुख्यता हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के धर्म गुरुओं द्वारा भारत देश की अखंडता और गंगा जमुनी तहजीब पर धर्म गुरुओं द्वारा अपने विचार रखे गये। सभी धर्म गुरुओं ने देश की सफलता का मूल मंत्र देश की अखंडता, सर्व धर्म सदभाव में बताया। इस कार्यकर्म का मुख्य उदेश्य सभी धर्मों को एक मंच पर लाकर यह प्रस्तुत करना था कि सभी धर्म मानवता, एकता की सीख देते है। हर धर्म यह बताता है की देश व देश मे रहने वाले नागरिक सर्वोपरि है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर काजी मो० अहमद कासमी, शहर ए मुफ्ती सलीम अहमद, आचार्य विपिन जोशी, सिख समुदाय के धर्म गुरु जसप्रीत वीर जी, ईसाई समुदाय के धर्म गुरु रेवरन पी० जे० सिंह थे।कार्यक्र्म में मौलाना अलताफ़, नज़मा खान, लताफ़त हुसैन, रईस फातिमा, आसिफ हुसैन, नुसरत खान, शबलू खान आदी मोजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुस्लिम सेवा संगठन के संयोजक / संरक्षक आजाद अली द्वारा की गई।
कार्यक्रम में सभी धर्म गुरुओं को मुस्लिम सेवा संगठन के इकाई अध्यक्षों द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *