उत्तराखंड :- आज चक्काजाम नही, लेकिन पुलिस प्रशाशन मुस्तैद।

Spread the love

देहरादून: उत्तराखंड में किसान संगठनों द्वारा 6 फरवरी को प्रस्तावित चक्का जाम पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजरें है। इसके लिए सभी जिलों में पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है।

किसान आंदोलन के मद्देनजर किसान संगठनों ने शनिवार को दोपहर 12 से तीन बजे तक चक्का जाम का आह्वान किया है। उत्तराखंड में हरिद्वार, रुड़की, ऊधमसिंह नगर आदि इलाके किसान बहुलय छेत्र हैं।इन्ही कारण इन स्थानों पर किसान आंदोलन चल भी रहा है। हालांकि, उत्तराखंड में गन्ना किसानों की समस्या को देखते हुए चक्का जाम न रखने का निर्णय लिया गया है। सरकार व पुलिस प्रशासन अपनी ओर से कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता। इसके लिए सभी को सतर्क रहकर स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कहा कि आंदोलन पर सरकार नजर बनाये हुए है। किसान अन्नदाता है। किसानों को भी समझना होगा कि राजनीतिक दल उनहें अंधेरे में रख रहे हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार (DGP) ने कहा कि उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं है लेकिन पुलिस प्रशाशन पूरी तरह ऐतियात बरतेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *