सरोवर नगरी नैनीताल में पंडित गोबिंद बल्लभ पंत की जयंती श्रदापूर्वक मनाया।

Spread the love


रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त का 134वां जन्म दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। भारत रत्न स्वर्गीय पन्त के जन्म दिवस पर पन्त पार्क में आयोजित कार्यक्रम संभा्रन्त नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्व.पन्त जी की प्रतिमॉ पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर स्व0पन्त जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त सुशील कुमार, प्रदेश महामंत्री भाजपा सुरेश भट्ट, कुलपति कुमाऊॅ विश्व विद्यालय एनके जोशी, पूर्व सांसद डॉ.महेन्द्र सिंह पाल, सहित पूर्व विधायक नारायण सिंह जन्तवाल, सरिता आर्या, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शान्ति मेहरा, रमेश पाण्डे, रईस, पूर्व चैयरमेन श्याम नारायण, संजय कुमार, संयोजक गोपाल रावत, पूरन मेहरा, मनोज जोशी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ.सन्दीप तिवारी, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, अपर आयुक्त प्रकाश चन्द्र आदि ने प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मात्रम गीत से किया गया। आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक नारायण सिंह जन्तवाल, प्रदेश महामंत्री भाजपा सुरेश भट्ट, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पूरन मेहरा आदि ने भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पन्त जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पन्त जी युगों-युगों तक देशवासियों के प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे जिन्होंने विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने, हौंसले, व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर भारतरत्न तक का सफर तय किया। हमें पन्त जी के आदर्शों को अपनाते हुए निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पन्त जी की उपलब्धियॉ देश व प्रदेश के चारों दिशाओं में प्रदर्शित होती थी, उनकी दूर दृष्टि के परिणाम स्वरूप ही खाद्यान्न के क्षेत्र में देश को आत्म निर्भर बनाने वाली जीबी पन्त यूनीवर्सिटी की स्थापना हुई। उन्होंने अपने व्यक्तित्व के आधार पर ही महानता को प्राप्त किया। हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
समाज के उत्थान एवं समाज सेवा में अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले प्रदीप कुमार भण्डारी, मनोज सिंह बिष्ट, मुन्नी तिवारी, नवीन जोशी, मनोज, कान्हा साह, सिविल जज सीनियर डिवीजन इमरान मौ.खान को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बालक-बालिकाओं ने देश भक्ति एवं सामाजिक जागरूकता पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन हेमन्त बिष्ट, नवीन पाण्डे ने किया।
कार्यक्रम में सभासद निर्मला चन्द, प्रमा अधिकारी, गजाला कमाल, रेखा आर्या, राजू, सागर आर्य, भगवत रावत, पुष्कर बोरा, सपना बिष्ट, सुरेश सहित मोहन सिंह बिष्ट, प्रकाश सोनकर आनन्द सिंह बिष्ट , विश्व केतुआदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *