पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार आज दोपहर 2:00 बजे भाजपा में होंगे शामिल।

Spread the love

सूत्रों से ख़बर मिली है पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार आज भाजपा में शामिल होंगे।

आज दोपहर नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

भाजपा सूत्रों के अनुसार राजकुमार को पार्टी में शामिल कराने का कार्यक्रम आज सुबह 11:00 का था।

आज 11:00 बजे पुरोला में उत्तराखंड भाजपा की सह प्रभारी रेखा वर्मा का कार्यक्रम होने के कारण अब उन्हें दोपहर 2:00 बजे भाजपा में शामिल किया जायेगा।

राजकुमार मूल रूप से भाजपाई हैं, वह 2007 में पहली बार सहसपुर सुरक्षित सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

2012 में उन्होंने पुरोला से निर्दलीय चुनाव लड़ा लेकिन हार गये थे।

2017 में वह कांग्रेस में चले गए थे और पुरोला सीट से विधायक चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *