जलालाबाद को “परशुराम पुरी” घोषित करने पर श्री मनमोहन शर्मा ने व्यक्त की खुशी।

Spread the love

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने शाहजहांपुर के जलालाबाद को “परशुराम पुरी” घोषित कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।

इस निर्णय पर अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड ने माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट किया है। श्री मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह निर्णय ब्राह्मण समाज के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है।

उन्होंने यह भी बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट करने हेतु समय लिया जा रहा है और जैसे ही उनका समय प्राप्त होगा, अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड की ओर से उनका विधिवत सम्मान किया जाएगा।