स्थान। नैनीताल।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास भी भगवान गणेश चतुर्थी पर्व जोर शोर के साथ मनाया गया।यहाँ तल्लीताल निवासियों द्वारा भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर देश, प्रदेश, व जिले समेत क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश भगवान के भजनों से सरोवर नगरी गुंजायमान हो रही है। मुख्य पुजारी बसन्त बल्लभ द्वरा गणेश भगवान की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थापना कर पूजा अर्चना करवाई गई जिसमें मुख्य रूप से मनोज साह, किरन साह, दिनेश भट्ट, संजय कुमार, सीमा साह,पूर्व सभासद पवन बिष्ट, पप्पू कनार्टक, हर्षित, नगर पालिका सभासद गीता उप्रेती, ज्योत्स्ना, समेत दर्जनों भगवान गणेश के भक्त मौजूद रहे।