दिव्यांग कल्याण समिति के संस्थापक स्व राजेंद्र सिंह नेगी जी की याद में बच्चों को लेखन सामग्री संस्था द्वारा वितरित की गई।

Spread the love

स्थान। नैनीताल।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर
दिव्यांग कल्याण समिति हल्द्वानी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नैनीताल जनपद के दूरस्थ ग्राम चांफी में संस्था के संरक्षक मोहन सिंह बोरा के निर्देशो और सीमा निगम, कमल‌ जोशी , एवं नागेश चन्द्र, आदि के सहयोग से बच्चों को लेखन सामग्री वितरण हेतु शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का उद्घाटन ग्राम चांफी के प्रधान कमल(सोनू) देवका द्वारा किया गया।
शिविर में सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक स्व० राजेन्द्र सिंह नेगी अंकल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव ममता जोशी द्वारा किया गया।
इस मौके पर संस्था की सचिव ममता जोशी ने कहा कई बच्चे ऐसे परिवार से जुड़े होते हैं जो लेखन सामग्री पूरी तरह नही ले पाते हैं। जबकि किताबे तो स्कूल के द्वारा दी जाती हैं पर कॉपी आदि न हो तो बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
संस्था का उद्देश्य है ग्रामीण क्षेत्रों में जा जाकर वहाँ के बच्चों को शिक्षण लेखन सामग्री वितरण की जा सके। सामग्री लेकर बच्चे बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं।
शिविर को संस्था के अहम कड़ी और हम सबके प्रेरणा स्रोत शेखर भट्ट द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को जीवन में पढ़ाई की महत्ता के बारे में अवगत कराया गया ।
,अतः सभी बच्चों को मेहनत से पढ़ाई कर आगे बढ़ने का प्रयास करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जीवन चन्द्र पन्तौला द्वारा संस्था द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाने चाहिए।
संस्था के उपाध्यक्ष पंकज पांडेय द्वारा संस्था के उद्देश्य और कार्यकलापो की जानकारी दी गई।
संस्था की अध्यक्षता धनी नेगी ने उपस्थित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
शिविर में लगभग 80 बच्चों को लेखन सामग्री वितरण की गई। शिविर आयोजित करने में विशन सिंह देवका , कमला देवका और कमलेश देवका, पूनम का योगदान अतुलनीय रहा।
सभा को निलीमा कांडपाल , मंजू गोरा , कमला रावत ,खुशी जोशी आदि ने सम्बोधित किया। सभा की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष धनी नेगी द्वारा किया गया, श्रीमती धनी नेगी द्वारा संस्था के इन कार्यों में सहयोग देने वाले सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लोगों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी सहयोग करने की अपील की गई।
शिविर का संचालन संस्था की सचिव ममता जोशी द्वारा करते हुए सभी सहयोगियों का और दानदाताओं का भी धन्यवाद किया गया।