खेल के मैदान में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने अपनी चित्रकला प्रतियोगिता का हुनर दिखाया।

Spread the love

स्थान। नैनीताल।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल खेल के मैदान में सैकड़ों स्कूल के छात्र छात्राओं ने अपनी चित्रकला प्रतियोगिता का हुनर दिखाया।

इस मौके पर नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने बच्चों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा आज का बच्चा कल का भविष्य है। उन्होंने कहा चित्रकला प्रतियोगिता में भी बहुत बड़ा स्कोप है रोजगार का।

यहाँ बता दें यह चित्रकला प्रतियोगिता वर्ष 1958 में शुरू हुई । जिसमें शुरुआत में बहुत कम स्कूल के बच्चे प्रतियोगिता में हिस्सा लेते थे। आज सैकड़ो की संख्या में स्कूल के बच्चे चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।

यहाँ शारदा संघ क्लब की तरफ से आयोजित 55वीं चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 1 से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

बच्चों को अलग अलग ग्रुप में चित्रकला प्रतियोगिता के लिए बिषय दिया गया। उसी पर आधारित चित्र बनाना था। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, घनश्याम लाल साह, डॉक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट,

समेत चित्रकला प्रतियोगिता के स्कूल के शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।