स्थान। नैनीताल।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास मौसम सुहावना होने से पर्यटकों ने नोकाविहार का लुफ्त उठाया। यहाँ बता दें अधिक संख्या में तो पर्यटक नही आया फिलहाल जो कुछ पर्यटक नैनीताल व उसके आसपास आये हैं तो नोकाविहार, के साथ साथ पर्यटन स्थलों का आनंद जरूर ले रहे हैं। जिससे रोजमर्रा काम करने वाले लोगों को भी एक सहारा की उम्मीद बनी हुई है। वेसे तो नैनीताल व उसके आसपास शनिवार, रविवार को पर्यटकों का इजाफा होता आया है। पर कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ने से पर्यटक घबराया हुआ है। हालांकि सुबह शाम कड़ाके की ठंड बहुत हो रही है। स्थानीय लोगों ने तक तो गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। पर्यटक भी नैनीताल का रुख करे तो गर्म कपड़े लेकर जरूर आये। अभी नैनीताल व उसके आसपास अधिकांश होटल, गेस्ट हाउस खाली पड़े हुए हैं। कुछ ही पर्यटक सैर सपाटे को आये हुए हैं। दीपावली के बाद पर्यटकों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।