स्थान। नैनीताल।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास दीपावली पर्व के बाद अब नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जो भी पर्यटक नैनीताल व उसके आसपास घूमने के लिए आ रहे हैं। वह नोकाविहार का लुफ्त जमकर उठा रहे हैं। साथ ही रमणीक स्थलों का भी भरमण कर रहे हैं। पर्यटकों की चहल कदमी से रोजमर्रा के कार्य करने वाले लोगों के चेहरे में मुस्कान देखी जा रही है।
यहाँ बता दें नैनीताल में मौसम अभी सामान्य है। सुबह शाम भयंकर ठंडा हो रहा है। देर रात पाला पड़ना शुरू हो गया है जिससे सुबह के समय अत्यधिक ठंडा होने लग गया है। दिन में मौसम सुहावना होने से नैनीताल, भवाली, भीमताल, कैची धाम में पर्यटकों का आना जाना हो रहा है। अभी फिलहाल मौसम ठीक हो रहा है। जबकि अभी पब्लिक स्कूलों में अवकाश चल रहा है।