उत्तराखंड में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश कार्यालय का शुभ उद्घाटन

Spread the love

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मनमोहन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि आज प्रातः सरस्वती विहार ई-ब्लॉक, देहरादून में महासभा के प्रदेश कार्यालय का विधिवत उद्घाटन सनातनी परंपरा के अनुरूप पूजा, हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।

इस शुभ अवसर पर पूज्य महंत श्री 108 कृष्णागिरी जी महाराज, महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित सुरेंद्र शर्मा जी, ओजस्वी कथावाचक आचार्य सुभाष जोशी जी, पंडित लालचंद शर्मा जी, तथा कथावाचक आचार्य शशिकांत दूबे जी ने सामूहिक रूप से मंत्रोच्चारण करते हुए कार्यालय का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में पूज्य महंत श्री कृष्णागिरी जी महाराज एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित सुरेंद्र शर्मा जी को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।

अपने उद्बोधन में पूज्य महंत कृष्णागिरी जी महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जी, कथावाचक सुभाष जोशी जी, पंडित मनमोहन शर्मा, आचार्य शशिकांत दूबे जी एवं विजेंद्र प्रसाद ममगई जी ने कहा कि —

“अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड समाज सेवा के लिए वर्षों से समर्पित है। आज कार्यालय का उद्घाटन महासभा के संगठन को नई दिशा और शक्ति प्रदान करेगा।”

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मनमोहन शर्मा ने कहा कि महासभा का उद्देश्य समाज में एकता, शिक्षा, संस्कृति और सेवा के मूल्यों को सशक्त बनाना है, और अब यह कार्यालय संगठन के विस्तार एवं जनसेवा का केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा, पूज्य महंत श्री 108 कृष्णागिरी जी महाराज, पंडित मनमोहन शर्मा, उमाशंकर शर्मा, ओजस्वी कथावाचक सुभाष जोशी जी, लालचंद शर्मा, आचार्य शशिकांत दूबे, विजेंद्र प्रसाद ममगई, मनोज कुमार शर्मा, उमेश जिंदल, अरुण बाला शर्मा, नीलम शर्मा, मंजू शर्मा, इंदिरा भट्ट, संदीप धूलिया, डॉ. मुकुल शर्मा, देवकांत दूबे, कल्याण चक्रवर्ती, कमल त्रिवेदी, विनोद ममगई, जगदीश प्रसाद नौटियाल, शास्त्री सौरभ भट्ट, दीपक भट्ट, दीप्ति भट्ट, अतुल कुमार शर्मा, राकेश कुमार पाल, राम जी, आशीष शर्मा एवं राज जिंदल जी।