नैनीताल रविवार देर रात से सरोवर नगरी डूबी अंधेरे में।। पेयजल , संचार व्यवस्था पूरी तरह बाधित। परेशानियों का करना पड़ा सामना। लगभग मंगलवार 3 बजे शुरू हुई विधुत आपूर्ति।

Spread the love

स्थान।

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास रविवार देर रात तेज हवाओं एवं भयंकर बिजली की गर्जनाओं के साथ मूसलाधार बारिश एवं ओलावृष्टि के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई साथ ही पेयजल व्यस्था के संचार व्यस्था पूर्ण रूप से ठप हो गई। जिसके चलते सरोवर नगरी अंधेरे में डूबी रही।
आज मंगलवार लगभग तीन बजे कई क्षेत्रों में विधुत व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गई। नेटवर्क संचार व्यवस्था ठप्प रही।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात तेज हवाओं के चलते तमाम क्षेत्रों में पेड़,बिजली के पोल आदि के टूटने से बिजली की लाइन जगह जगह टूट गई जिसको ठीक कराने के लिए विद्युत कर्मचारी लगे हुए हैं। जिससे जनपद नैनीताल व उसके आसपास कुछ जगह पर बिजली बहाल हो गई है पर सरोवर नगरी में बिजली, पानी, व मोबाइल आदि पूरी तरह ठप्प हो गए हैं।

जिसके चलते तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया के लोगों को भी समाचार आदि भेजने में परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम विभाग की सटीक भविष्य वाणी साबित नजर आई। देर रात मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि एवं तेज हवाओं के चलते जहां तमाम क्षेत्रों में पेड़, पोल, आदि उखड़ गए वहीं कई लोगों के घरों की छत उखड़ गई तथा तमाम लोगों के घरों में पानी घुस गया एक अप्रिय घटना का समाचार प्राप्त हुआ है। जनपद नैनीताल के रामनगर क्षेत्र में एक बच्चे की मौत की खबर सामने आई है।