देहरादून, ब्रह्मपुरी। भीषण गर्मी के बीच प्रसिद्ध समाजसेवी प्रवेश मिश्रा द्वारा ब्रह्मपुरी क्षेत्र में आमजन की सेवा हेतु मीठे एवं ठंडे शरबत की छबील (शरबत सेवा) का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में क्षेत्र से गुजरने वाले पुरुषों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ठंडे शरबत का आनंद लेकर गर्मी से राहत महसूस की।
कार्यक्रम में विशेष रूप से अधिवक्ता पुनीत चौधरी को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर शरबत वितरण में सक्रिय योगदान दिया। उनके साथ अबरार खान, अंकित सक्सेना, राजा, विवेक चौहान ,अमित, एवं संदीप सहित अनेक समाजसेवियों ने मिलकर इस सेवा कार्य को सफल बनाया।
यह शरबत वितरण कार्यक्रम भीषण गर्मी के दौरान लगभग 4 से 5 घंटे तक लगातार चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने शरबत ग्रहण किया। ठंडा एवं स्वादिष्ट शरबत पीकर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने आयोजकों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।
इस अवसर पर अधिवक्ता पुनीत चौधरी जी ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को ठंडा पेय उपलब्ध कराना मिश्रा जी ka सराहनीय प्रयास है, जिससे समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रवेश मिश्रा एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य करते हैं। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में सेवा, सहयोग और सामाजिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।