नैनीताल : टीईटी से मुक्ति एवं पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।

Spread the love

स्थान। नैनीताल।
रिपोर्ट। ललित जोशी।


नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत पूरे जनपद नैनीताल के शिक्षकों ने टीईटी से मुक्ति एवं पुरानी पेंशन बहाली को लेकर धरना प्रदर्शन कर जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल के माध्यम से प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड को भेजा ज्ञापन सौपा।
जिले भर के शिक्षकों ने उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद नैनीताल के तत्वाधान में दो बिंदुओं को लेकर ज्ञापन दिया गया।
पूर्व जिला अध्यक्ष नैनीताल इंदर सिंह रावत की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री नैनीताल बंशीधर कांडपाल के संचालन में आयोजित कि धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नैनीताल मनोज तिवारी ने कहा कि इस काले कानून को वापस नहीं लिए जाने तक यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलता रहेगा, उन्होंने कहा की अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली के तत्वाधान में आज यह कार्यक्रम संपूर्ण उत्तराखंड के 13 जनपद मुख्यालय पर आयोजित किया गया।
धरना प्रदर्शन के पश्चात शिक्षकों द्वारा बुद्ध पार्क से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला गया इसके पश्चात जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा ज्ञापन दिया गया और उन्होंने आश्वस्त किया कि वह शीघ्र ही से भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार को प्रेषित कर देंगे।
धरना कार्यक्रम में जिला संयोजक नंदराम कोषाध्यक्ष नवीन चंद, प्रेम कांडपाल, दिनेश मनराल,गोपाल बिष्ट, हीरा बसानी, जगमोहन पडियार, आलोक जोशी, मदन बर्थवाल, मनीता कटारिया, अनुपम बमेटा, हेमंत पांडे, शिवराज सिंह, डिगर सिंह पडियार, अनिल कुमार शर्मा, राजकुमार, समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *