नैनीताल : असमाजिक तत्वों द्वारा देर रात घरों में हो रहा है पथराव गश्त कर रहे हैं स्थानीय लोग।

Spread the love

स्थान। नैनीताल।
रिपोर्ट। ललित जोशी।


नैनीताल। सरोवर नगरी जो अपने आप मे देवभूमि के साथ साथ बड़ी ही शालीनता के लिए विश्व प्रसिद्ध में जानी पहचानी जाती है।
कुछ वर्षों से न जाने किसकी नज़र इस सरोवर नगरी नैनीताल में लग गई। आये दिन
छोटी छोटी बातों को लेकर एकदम हाथ उठाना, गालीगलौज करना , एक दूसरे को हीन भावना से देखना इस तरह की घटना बढ़ती जा रही है। अब तो हद हो गई है देर रात होते ही असमाजिक तत्वों द्वारा देर रात नैनीताल के मेविला, जिला पंचायत, सीमेंट हाउस, जीवाजी कॉटेज आदि क्षेत्रों में छतों में जमकर पथराव किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र वासी काफी भयभीत नजर आ रहे हैं।और देर रात पुलिस की तरह गश्त कर रहे हैं। पर कोई भी असमाजिक तत्व हाथ नहीं लग पाया है क्षेत्र वासियों ने कुमाऊँ आयुक्त, एवं जिला प्रशासन, तथा पुलिस प्रशासन से गुहार लगायी है इस तरह की हरकतों को रोका जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *