स्थान। नैनीताल।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
हनुमानजी नही होते तो माता सीता व राम जी का मिलन कभी नहीं होता। ममता जोशी।
नैनीताल।। सरोवर नगरी क्षेत्र की महिलाओं के द्वारा बनाया गया प्रेरणा संगठन समूह का एक वर्ष पूर्ण होने पर यहाँ नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा रामलीला मैदान में रंगवाली पिछोड़ा एवं पर्वतीय परिधानों को पहनकर सुंदर कांड का आयोजन के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। बड़े हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि हाईकोर्ट की अधिवक्ता ममता जोशी पंत तथा विशिष्ट अतिथि रामलीला समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत दोनों ने संगठन की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए सराहना की।इस अवसर पर हाईकोर्ट अधिवक्ता ममता जोशी ने महिलाओं द्वारा जो सुंदर कांड गायन किया जा रहा था उसके बारे में विस्तार से बताया गया ।
हाइकोर्ट अधिवक्ता ममता जोशी ने कहा सुंदर कांड में सीता माता और राम जी के बिरह का वर्णन किया गया है। और हनुमान जी द्वारा सीता माता की खोज भी सुंदर कांड में ही की गई। अगर हनुमानजी नही होते तो सीता माता का व भगवान राम का कभी भी मिलन नही होता।
इस मौके पर समस्त समूह की महिलाओं ने हरेले पर्व की क्षेत्र वासियों को जी रया जागी रया, य चौमास भेटते रहिया इस तरह आर्शीवचन दिये। साथ खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
इस मौके पर प्ररेणा संगठन अध्यक्ष प्रीता पांडे, सचिव ममता जोशी व कोषाध्यक्ष हिमांशु तिवारी ने सभी का स्वागत व अभिनन्दन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड के द्वारा प्रेरणा संगठन की अध्यक्ष प्रीता पांडे एवं उपाध्यक्ष जया बिष्ट ने किया। तत्पश्चात स्थानीय महिलाओं एवं संगठन से जुड़ी महिलाओं ने मिलकर कई गेम्स खेले जिनमें कुर्सी रेस सुई धागा रेस चम्मच रस एवं बुजुर्ग महिलाओं के लिए म्यूजिकल तकिया रेस रखी गयी थी।
बुजुर्ग महिलाओं में दीपा बिष्ट ने म्यूजिकल तकिया रेस में प्रथम स्थान भावना पांडे ने द्वितीय एवं देवकी जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सुई धागा रेस में कमला बिष्ट प्रथम प्रीति फर्त्याल द्वितीय चंपा पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त करा।
चम्मच दौड़ में गीता बुडलाकोटी कमला नेगी व नीमा जोशी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया कुर्सी रेस में हेमा जोशी प्रथम लीला बिष्ट द्वितीय एवं ममता जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त भरपूर आनंद लिया सांत्वना पुरस्कार में नंदी राठौर , गंगा डंगवाल , कमला पांडे , मुन्नी पंत को पुरस्कृत किया गया।
मंच संचालन संस्था की संरक्षक लता रावत एवं कुमारी हिमांशु तिवारी द्वारा करा गया। कोषाध्यक्ष पूनम पांडे एवं उपकोषाध्यक्ष कमला बुडलाकोटी द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई ।
सचिव ममता जोशी एवं उपसचिव चित्रा पंत द्वारा अवगत कराया गया कि बीते वर्ष संस्था के द्वारा क्या-क्या कार्य किये गए 2025 में 15 अगस्त ब्रे साइड स्कूल स्नोव्यू नैनीताल में बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया गया वहां की स्थिति को देखते हुए संस्था अध्यक्ष द्वारा वार्ड के मेंबर जितेन्द्र पांडे के साथ मिलकर एक आवाज उठाई गई थी और उसका रिजल्ट यह आया कि सरकार द्वारा उसे मान्य कर गया और उसके लिए 20 लाख रुपया स्वीकृत हुआ है .वार्षिकोत्सव में संस्था के अन्य सदस्य सुमन रावत विनीता चंदोला ,कमला बिष्ट, आशा बिष्ट प्रीति फर्त्याल नंदी राठौर मंजू पांडे गंगा डंगवाल चंपा मावड़ी समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।
