केरल: कोचीन शिपयार्ड के ड्रिल शिप में धमाका, 4 लोगों की मौत, 13 जख्मी

Spread the love

केरल के कोचीन शिपयार्ड में मंगलवार दोपहर धमाका हुआ है. ये धमाका ओएनजीसी कंटेनर के वाटर टैंक में हुआ था. इस धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

कैसे हुआ धमाका ?

अभी तक धमाके का सटीक कारण नहीं पता चल पाया है. बताया जा रहा है कि यहां एक कैंटेनर के वाटर टैंकर में धमाका हुआ, जिसके कारण आग लग गई. ये धमाका सागर भूषण टैंक में हुआ है.

घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिस कंटेनर में प्लास्ट हुआ है वह ओएनजीसी की ड्रिल शिप था. यहां उसकी मरम्मत चल रही थी. पुलिस और दमकल की एक टीम मौके पर पहुंच गई है.

बता दें कि ये शिपयार्ड केरल के तटीय शहर कोच्चि में स्थित है. यह देश का सबसे बड़ा शिपयार्ड है. यहां शिप से ले जाए जाने वाले तेल टैंकर्स, भारतीय नौ सेना के एयरक्राफ्ट कैरियर्स का निर्माण और मरम्मत कार्य होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *