ऋषिकेश: फार्मेसिस्ट पर रिश्वत लेने का आरोप, वीडियो वायरल

Spread the love
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के एक फार्र्मेसिस्ट का वीडियो वायरल हो गया है, इस वीडियो में फार्मेसिस्ट को मेडिकल बनाने के लिए रुपये लेते दिखाया गया है। वीडियो वायरल करने वाले ने जहां इसे रिश्वत बताया है वहीं आरोपी फार्मेसिस्ट इसे मेडिकल बनाने का शुल्क बता रहे हैं। अस्पताल प्रशासन मामले की जांच कराने की तैयारी कर रहा है।

ऋषिकेश के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में तैनात एक फार्मेसिस्ट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने इसमें अस्पताल प्रशासन पर मेडिकल बनाने के लिए लोगों से रिश्वत वसूलने का आरोप लगाया है।

सूत्रों के मुताबिक मामला स्वास्थ्य विभाग तक पहुंच गया है। वहीं वीडियो में दिखाई दे रहे फार्मेसिस्ट का कहना है कि उन्होंने मेडिकल बनाने के लिए निर्धारित शुल्क वसूला था, जिसे रिश्वत का नाम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं।

होगी मामले की जांच :
मामले की जांच करवाई जाएगी। जांच में यदि रिश्वत लेने की पुष्टि होती है तो संबंधित फार्मेसिस्ट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में मामला फर्जी पाया गया तो वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
– डॉ.एनएस तोमर, सीएमएस, एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, ऋषिकेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *