
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के मोबाइल एप्प पर मोबाइल खोने की शिकायत दर्ज करने के 24 घन्टे के भीतर ही मोबाइल को नैनीताल पुलिस के द्वारा ढूंढकर विनय जोशी को दे दिया गया।
विनय जोशी जो शीशमहल हल्द्वानी के निवासी हैं, ने बताया कि मेरा मोबाइल एक माह पहले खो गया था, मैने काठगोदाम थाने में शिकायत दर्ज की थी, मगर जब बहुत दिन तक मेरा मोबाइल मिलने की कोई सूचना नही मिली तो मैने 08 फरवरी को मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड मोबाइल एप पर एप अपने मोबाइल के IMIE नंबर के साथ शिकायत दर्ज की।
विनय जोशी ने बताया CM uttarakhand mobile app के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय मे शिकायत दर्ज करने के 24 घन्टे के भीतर मेरा मोबाइल मुझे मिल गया। मै मुख्यमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ ही पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देता हूं व उनका आभारी हूं।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शिकायत प्राप्त होने पर तत्परता से कार्य करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल जन्मेजय खंडूरी ने निर्देश दिये कि मोबाइल को सर्वलांस पर लगाकर शीघ्रता से ढूढा जाए। पुलिस द्वारा मोबाइल तत्परता से कार्य करते हुये ढूंढा गया व 09 फरवरी को विनय जोशी को मोबाइल दिलाया गया । विनय ने कहा कि सरकार सरकार त्वरित गति से कार्य कर रही है व गरीबो की शिकायतें व समस्यायें सुन रही है व उनका निराकरण कर रही है। मै सरकार के कार्यो से संतुष्ट हूं।