उत्तराखण्ड के हर क्षेत्र में ड्रोन कैमरे और नेट की सुविधा होगीः कौशिक

Spread the love

दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को राज्यों के आईटी मंत्रियों की बैठक हो रही है, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद करेंगे। इस बैठक में भाग लेने के लिए राज्य के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक भी पहुंचे हैं। बैठक में पहुंचे कौशिक ने दावा किया कि 10 महीने की सरकार में राज्य को डिजिटाइजेशन की ओर ले जाया गया है। कौशिक ने कहा कि 10 महीने में 10 से 12 हजार नए कॉमन सर्विस सेंटर खोले गए हैं जिससे आम जनता को काफी राहत मिली है। इसके साथ ही उत्तराखंड के जो दुर्गम इलाके हैं, जहां टावर खड़े नहीं किए जा सकते वहां बैलून से इंटरनेट प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। उसमें ड्रोन कैमरे और नेट की सुविधा होगी। साल 2021 में हरिद्वार में कुंभ लगना है, कौशिक ने कहा मुख्यमंत्री ने कुंभ आयोजन की जिम्मेदारी उन्हें दी है और उनकी कोशिश है कि हरिद्वार में लगने वाले कुंभ को बेहतर बनाया जाए. इसके लिए हमने 3 साल पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गई है ताकि मेले को भव्य और सुंदर बनाया जा सके। शहरी विकास मंत्री ने दावा किया कि कोशिश की जा रही है कि सिर्फ आगामी कुंभ नहीं बल्कि अगले 25 साल हरिद्वार में लगने वाले कुंभ मेलों में की जाने वाली व्यवस्था पर बात की जाए। इस संदर्भ में कई अखाड़ों से बैठक की गई है और मुख्यमंत्री के साथ भी इस पर चर्चा हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *