टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित

Spread the love

जिला उद्योग केन्द्र में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की उपजिलाधिकारी कोटद्वार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला उद्योग केन्द्र की 54, खादी बोर्ड की 28 व खादी आयोग की 10 परियोजनाओं को स्वीकृत कर विभिन्न बैंक शाखाओं के लिए प्रेषित किया गया। रोजगार व उद्यम स्थापना के लिए कुल 100 लोगों द्वारा आवेदन किया गया था।बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र विपिन कुमार, भारतीय स्टेट बैंक लीड प्रबंधक श्रीनंद किशोर, जिला खादी व ग्रामोद्योग अधिकारी प्रमोद कुमार, जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी, निदेशक आर सी टभ् पौड़ी संदीप सिंह और पी एन बी प्रबंधक जी एन भारद्वाज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *