चाल बदलकर कुंभ राशि में पहुंचे सूर्यदेव, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इनके लिए बुरे संकेत

Spread the love

इस साल ग्रहों के स्वामी सूर्यदेव ने दूसरी बार किसी दूसरी राशि में प्रवेश किया है। इससे इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा।

पंडित संतराम ने बताया कि , सूर्य 13 फरवरी को 03:02 बजे कुंभ राशि में प्रस्थान कर चुके हैं। और 14 मार्च बुधवार 23:57 बजे तक इसी राशि में रहेंगे। इससे सभी राशियों पर असर रहेगा।

मेष-  राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर शुभ होगा। सूर्य की पूजा से इन लोगों की इच्छाएं  पूरी होंगी। जीवनसाथी के सहयोग और परिवार का प्यार मिलेगा। साथ ही रुके हुए काम पूरे होंगे।

वृषभ- इस राशि वालों के लिए परिवार की तरफ से परेशान रह सकते हैं। जमीन खरीब-बिक्री को लेकर मुश्किल निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

मिथुन- इन राशि के जातकों को इच्छाशक्ति और आत्मबल में वृद्धि हो सकती है। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर भी जाने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत और बेहतर प्रयासों की बदौलत लाभ मिलेगा

कर्क- इन राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य और आर्थिक रुप से भी परेशानी का कारण बन सकता है। तनाव और व्यर्थ की चिंताएं परेशान कर सकती हैं।

सिंह- इन राशि वालों के लिए क्रोध उनके काम में बाधा बनेगा।  इससे काम बिगड़ सकते हैं।  अविवाहित जातकों का अपने लव पार्टनर की ओर झुकाव ज्यादा होगा।

कन्या- इनके लिए यात्रा के संकेत बन रहे हैं। करियर को लेकर जो योजनाएं तैयार की हैं उन्हें साकार रुप देने के लिए अत्याधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

तुला- इस राशि के जातकों की बौद्धिक क्षमता में विकास होगा। भाई-बहन से धन लाभ की संभावना बन रही है। छात्र पढ़ाई में अत्याधिक ध्यान लगाएं।

वृश्चिक- इनके लिए जरूरी है कि यह लोग इस दिन माता की सेहत का खास ध्यान रखें। जीवनसाथी के कार्यस्थल में पदोन्नती की संभावना है।

धनु- परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। धन आय से अधिक खर्च हो सकता है। लेकिन आप भविष्य की योजना बनाएंगे।

मकर- इन राशियों के जातकों को परिवार की तरफ से धन लाभ हो सकता है और किसी प्रकार की खुशखबरी हासिल हो सकती है।

कुंभ- इस राशि के जातक सेहत का ध्यान रखें। दृढ़ निश्चय से सफलता हासिल कर पाएंगें। फालतू खर्च न करें।

मीन- ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी। सरकारी क्षेत्रों के लोगों की तरक्की हो सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *