मंगलवार को सीएम त्रिवेंद्र का अलग ही अंदाज सामने आया। उन्होंने कोट्र में बैडमिंटन खेला तो खिलाड़ियों के भी हौंसले बुलंद हो गए। देखिए…
ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग प्राइज मनी बैडमिंटन टूर्नामेंट का मंगलवार को परेड मैदान स्थित बहुद्देश्यीय क्रीड़ा सभागार में शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों के विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय कोचिंग सेंटर विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ अपने जोड़ीदार के साथ प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला खेला बल्कि 21-17 से जीता भी ।
परेड मैदान स्थित बहुद्देश्यीय क्रीड़ा सभागार में उद्घाटन मुकाबले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और उनके जोड़ीदार संजय गुप्ता ने उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एडीजी अशोक कुमार और राजेश निझौन की जोड़ी को 21-18 से शिकस्त दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दून के साथ ही हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी अच्छे स्टेडियम हैं। उन्होंने कहा कि 6500 फीट की ऊंचाई पर स्थित रांसी स्टेडियम में जल्द ही हाई एल्टीट्यूट स्पोर्ट्स शुरू किए जाएंगे। इसके बाद चेतन आनंद व डी दीजू और टी रूपेश कुमार व अक्षय देवलकर के बीच शो मैच खेला गया, जिसमें चेतन आनंद व डी दीजू की जोड़ी ने 21-18 से जीत हासिल की।
इस अवसर पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत, देशराज कर्णवाल, पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आईजी संजय गुंज्याल, सचिव बीएस मनकोटी, दीपक रावत, एसए रावल, सतीश सार्की, दीपक नेगी, दिनेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।