अगर आप नौकरी करते हैं और बेसिक सैलरी इतनी है तो यकीनन यह खबर पढ़कर आपका दिल खुश हो जाएगा। आगे पढ़िए पूरी खबर..
अगर आप भी ऑर्गनाइज सेक्टर में जॉब करते हैं। तो आपका यह अकाउंट आपको दो करोड़ रुपए की गारंटी देता है।
आपका प्रॉविडेंट फंड अकाउंट है तो आप दो करोड़ रुपए या इससे भी ज्यादा फंड के मालिक होंगे।
इसके लिए आपकी बेसिक सैलरी जितनी अधिक होगी आपका पीएफ में मंथली कंट्रीब्यूशन भी उतना ज्यादा होगा। ऐसे में रिटायरमेंट पर आपका पीएफ फंड भी ज्यादा होगा।
अगर आपकी उम्र 25 साल है और आपकी बेसिक सैलरी 15000 रुपए है। अगर आप 58 साल की उम्र में रिटायर होते हैं तो आपके पीएफ फंड में लगभग 2.32 करोड़ रुपए होंगे।
और आपकी सैलरी में सालाना 10 परसेंट का इजाफा होता है तो पीएफ के इंटरेस्ट रेट 8.65 के हिसाब से आपको रिटायरमेंट के समय आपका कुल फंड 2.35 करोड़ रुपए होगा।
हां, अगर आपको लगता है कि 2 करोड़ रुपए का पीएफ फंड आपकी रिटायरमेंट के बाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है तो आप अपना मंथली पीएफ कंट्रीब्यूशन बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी कंपनी के पास लिखित में अनुरोध करना होगा। हालांकि कंपनी का कंट्रीब्यूशन 12 फीसदी ही रहेगा।
(यह कैलकुलेशन पीएफ पर मौजूदा इंटरेस्ट रेट 8.65 फीसदी पर की गई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन हर साल पीएफ पर इंटरेस्ट रेट की समीक्षा करता है।)