15 फरवरी को पड़ रही है बड़ी अमावस्या, ये उपाय बना देंगे आपको धनवान

Spread the love

फाल्गुन कृष्ण अमावस्या को बड़ी अमावस्या कहा जाता है क्योंकि यह महाशिवरात्रि के बाद आती है। यहां कुछ ऐसे उपाय बताए जा रहे हैं जो आपको धनवान बना सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य कमलेश जोशी ने बताया कि महाशिवरात्रि के ठीक अगले दिन आने वाली यह अमावस्या विशेष फलदायी होती है। तंत्र शास्त्रों के अनुसार इस दिन किए गए यह उपाय तुरंत फलदायी होते हैं।

शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाए और पितरों को याद करें। इसके बाद सात बार पेड़ की परिक्रमा करें। ऐसा करने से जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रह जाती है।शाम को शिव मंदिर में जाकर गाय के कच्चे दूध, दही, शहद से शिवजी का अभिषेक करें और उन्हें काले तिल चढ़ाएं। इससे धन आता है।

इस दिन किसी भी विष्णु या कृष्ण मंदिर के गुंबद पर पीले रंग की त्रिकोण ध्वजा लगाएं। इससे आपका भाग्य चमकेगा और जीवन की रूकावटें दूर होंगी।शाम के समय किसी कुएं में सवा पाव दूध एक-एक चम्मच कर डाले। इससे आपका बिगड़ा भाग्य बनने लगेगा। धन की आवक बढ़ेगीअमावस्या को शनिदेव का दिन भी माना जाता है। इस दिन शनि मंदिर में नीले पुष्ण अर्पित करें। काले तिल, काले साबुत उड़द, कड़वा तेल, काजल और काला कपड़ा अर्पित करें। इसी मंदिर में बैठकर ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र की एक माला जाप करें। इससे आपके सारे संकट दूर हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *