सेंसेक्स में दिखी 120 अंकों की मजबूती, 10570 के पार हुआ निफ्टी, अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ हुए बंद

Spread the love

बुधवार को हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन में शेयर बाजार में एक बार फिर से मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ खुले, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी बाजार भी तेजी के साथ बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स 121 अंक बढ़ोतरी के साथ 34421 पर खुला, वहीं निफ्टी भी 35 अंक चढ़कर 10575 पर कारोबार करते हुए देखा गया। वहीं अमेरिकी बाजार भी तेजी के साथ बंद हुए। नैस्डेक, डाओ जोंस और एसएंडपी 500 में भी तेजी देखने को मिली।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.9 फीसदी तक उछला है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.75 फीसदी की मजबूती दिख रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी तक बढ़ा है।

मेटल, आईटी, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी दिख रही है। हालांकि पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और पावर शेयरों में दबाव नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी सपाट होकर 25,720 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद

मंगलवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 39 अंक बढ़कर 24,640 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 32 अंक चढ़कर 7,013 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 7 अंक की उछाल के साथ 2,663 अंक पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *