बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर फिल्म ‘परी’ की वजह से चर्चा में हैं। वह इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। यही कारण है कि अनुष्का फिल्म ‘परी’ को लेकर धीरे-धीरे खुलासे कर रही हैं। फिल्म के ट्रेलर से पहले ‘परी’ का एक और टीजर रिलीज किया है।
अनुष्का नए टीजर में काफी डरी और सहमी हुई नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि टीजर के साथ ही अनुष्का ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की भी अनाउंसमेंट कर दी है। उन्होंने ‘परी’ के इस टीजर को अपने इस्टांग्राम पेज पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया है कि क्या तुम उसके वैलेंटाइन बनोगे..??
फिल्म ‘परी’ का ट्रेलर कल यानि 15 फरवरी को रिलीज होगा। बात करें टीजर की तो अनुष्का इसमें एक्टर परमब्रत चटर्जी के साथ सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं टीजर में अनुष्का का दूसरा य डरावना रूप भी दिखाया गया है।
आपको बता दें कि फिल्म ‘परी’ अनुष्का शर्मा के एंटरटेनमेंट कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की गई है। क्लीन स्लेट फिल्मस के बैनर तले बनी यह तीसरी फिल्म है इससे पहले अनुष्का शर्मा ‘एनएच-10’ और ‘फिल्लौरी’ बना चुकी हैं। ‘परी’ 2 मार्च को रिलीज होगी।