हल्द्वानी। महाशिवरात्रि पर लोगों ने नैनीताल जिले में 21051 लीटर दूध शिवालयों में चढ़ा दिया। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि नैनीताल दुग्ध संघ के आंकड़े ऐसा बता रहे हैं।
नैनीताल दुग्ध संघ नैनीताल जिले में 74 हजार लीटर दूध प्रतिदिन बेच रहा है। सोमवार को नैनीताल दुग्ध संघ ने 74847 लीटर दूध बेचा था। मंगलवार को शिवरात्रि में नैनीताल दुग्ध संघ ने 95898 लीटर दूध बेचा। इस हिसाब से शिवरात्रि में 21051 लीटर दूध बेचा। पछले साल शिवरात्रि की तुलना पर इस बार लालकुआं दुग्ध संघ ने 31032 लीटर दूध अधिक बेचा है। नैनीताल जिले में अन्य डेयरियों से भी दूध बेचा जा रहा है। इस हिसाब से 21051 लीटर दूध भोलेशंकर को चढ़ा दिया गया।
आंचल ने नैनीताल जिले में शिवरात्रि के दिन बेचा 21051 लीटर अधिक दूध
शिवरात्रि में पिछले साल की तुलना में बेचा 31032 लीटर अधिक दूध