स्टूडेंट आफ द ईयर बनें मनीष पोखरियाल

Spread the love

पौड़ी। राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिमली में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मनीष पोखरियाल को स्टूडेंट आफ द ईयर, मेघा नेगी को मिस फेरवल और सुधांशु खर्कवाल को मिस्टर फेरवल चुना गया।
कक्षा 11वीं के छात्रों द्वारा आयोजित विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई और सभी को बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय मंमगाईं ने छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाओं से छात्र-छात्राओं को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत करने पर जोर दिया। इस मौके पर विनोद भट्ट, उत्कर्ष, राकेश नौड़ियाल, दिनेश खर्कवाल, गोविंद, पूरण सिंह, गणेश ध्यानी, विमल, मनीष, रचना, आशा रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *