पौड़ी। शिवरात्रि पर्व को लेकर पौड़ी में लगे बाजार का निरीक्षण के दौरान पालिका प्रशासन ने दो व्यापारियों के पॉलीथिन का प्रयोग करने के मामले में चालान कर दिए।
मंगलवार से पौड़ी में शिवरात्रि पर्व को लेकर दुकानें सजी हैं। पालिका के सफाई निरीक्षक हेमंत कुमार ने बताया है कि इस दौरान निरीक्षण किया गया तो दो व्यापारियों द्वारा पॉलीथिन का प्रयोग किया जा रहा था। जिस पर उनका चालान कर करीब 11 सौ रुपए धनराशि भी वसूल की गई है। पौड़ी में पॉलीथिन के प्रयोग पर पालिका प्रशासन ने पहले ही प्रतिबंध लगाया हुआ है। समय-समय पर बाजार का भी निरीक्षण कर पॉलीथिन के प्रयोग को लेकर छापेमारी होती रहती है।