पिथौरागढ़। विकास खंड बेरीनाग की 70 आशा कार्यकर्ताओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
मानसी योजना के तहत ग्रामीण उत्थान समिति और अमेरिका इंडिया फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से आयोजित शिविर में परियोजना निदेशक सरयूनंदन जोशी ने आशाओं को गर्भवती महिलाओं के घरों का दौरा करने, स्वास्थ केंद्र तक लाने, दस्तावेजीकरण करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आशाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। इस अवसर पर जिला समन्वयक जीआर चमोली, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ पाटनी, ब्लाक समन्वयक राजवीर, पुष्कर बिष्ट, उमा भंडारी, रेनू महरा, बीना, कविता पंत, सुनीता, दीपा सहित तमाम लोग मौजूद थे।