श्रीनगर। अन्ना हजारे के श्रीनगर पहुंचने पर गढ़वाल विवि के छात्रसंघ पदाधिकारियों एवं गढ़वाल विवि के छात्र-छात्राओं ने बाइक व तिरंगा रैली के साथ स्वागत किया। गढ़वाल विवि के मुख्य गेट के समीप से सभा स्थल गोला पार्क तक छात्र तिरंगा रैली के साथ अन्ना हजारे को लाये। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, आयुष मियां, दिव्यांशु बहुगुणा, गौरव रावत, जय हो ग्रुप के शिवकांत कंडारी, गौरव रावत, आर्यन ग्रुप के संजय बिष्ट, राजकुमार, छात्रसंघ महासचिव देवकांत देवराड़ी आदि छात्र मौजूद थे। इसके साथ ही पालिका अध्यक्ष विपिन चन्द्र मैठानी ने भी तिरंगा रैली में प्रतिभाग किया।