श्रीनगर। श्रीनगर पहुंचे समाजसेवी अन्ना हजारे के समक्ष लोगों ने उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण में होने की बात रखी। अन्ना से लोगों ने इसके लिए चलाए जा रहे आंदोलन को समर्थन देने की मांग भी की। किसान मंच युवा के प्रदेश अध्यक्ष गणेश भट्ट ने इसका प्रस्ताव अन्ना हजारे को दिया। अन्ना ने राजधानी के सवाल पर कहा कि पहाड़ की राजधानी पहाड़ में ही होना असंभव नहीं, बल्कि संभव है। उन्होंने कहा इसके लिए लोगों को संगठित होना पड़ेगा। राजधानी के मामले को लेकर वह सोचेंगे। सभा की अध्यक्षता कर रहे प्रो. जेपी पचौरी ने कहा कि अन्न गैरसैंण राजधानी के लिए यहां की जनता को आशीर्वाद दें।